फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला नर्सों के 390 पदों पर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन

Thu, 08 Apr 2021 09:05 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

मध्यप्रदेश में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम ने महिला नर्स स्टाफ के 390 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है और आपने नर्सिंग का कोर्स कर रखा है तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी है। मध्यप्रदेश में नर्सिंग विभाग के बंपर भर्तियां निकलीं हैं। यह भर्तियां गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर महिला नर्स स्टाफ के पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यहां कुल रिक्त पदों की संख्या 390 है। इनमें से 309 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। जबकि नियमानुसार 20 फीसदी पद यानी 81 पद  संविदा कर्मियों के लिए रखे गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम में रिक्त इन पदों के आवेदन कर सकते है। महिला स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती आवेदन के लिए मध्यप्रदेश सरकार के ऑनलाइन पोर्टल mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि रविवार, 25 अप्रैल, 2021 है।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चे की देखभाल में लगी नर्स - फोटो : अमर उजाला
पदों का विवरण
जीएमसी, रतलाम महिला स्टाफ नर्स भर्ती
श्रेणी पद
अनारक्षित 103
अन्य पिछड़ी जातियां 61
एसटी 79
एससी 107
आर्थिक पिछड़े समुदाय 40
कुल पद 390
विज्ञापन

3 of 5
नर्स जॉब
शैक्षणिक योग्यता
आवेदक भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अनिवार्य तौर पर बीएससी नर्सिंग / जनरल नर्सिंग और प्रसूति में प्रशिक्षित हों। साथ ही आवेदक का बतौर नर्स स्टाफ मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए।   

आयु सीमा 
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम में रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होना जरूरी है। जबकि अधिकतम उम्र सीमा 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।  
 

4 of 5
अस्पताल नर्स - फोटो : अमर उजाला
महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 06 अप्रैल, 2021
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 25 अप्रैल, 2021
आवेदन शुल्क 
  • अनारक्षित श्रेणी - 1000/- रुपये
  • एसटी / एससी - 800/- रुपये
  • अन्य पिछड़ा वर्ग -  900/- रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नर्स सांकेतिक - फोटो : source
चयन प्रकिया 
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम में रिक्त महिला स्टाफ नर्स के पदों पर चयन योग्यता के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा। बता दें कि 390 पदों में से 81 पदों पर संविदा कर्मियों का चयन किया जाएगा। शेष 309 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम की महिला स्टाफ नर्स की भर्ती आवेदन के लिए मध्यप्रदेश सरकार के ऑनलाइन पोर्टल mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम की आधिकारिक वेबसाइट http://www.gmcratlam.org/ पर जाकर कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें