राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए यह भर्ती दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न पदों पर की जाएगी। 23 फरवरी 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए या दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च 2021 तक ही सक्रिय रहेगी। यानी आवेदन हेतु एक दिन से भी कम का समय बचा है। ऐसे में अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। वहीं आधिकारिक अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक के लिए आखिरी स्लाइड देख सकते हैं।