ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक अटेंडेंट, तकनीशियन और नर्स के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 15 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आठवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।