फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: 5822 पदों पर निकली हैं नौकरियां, हाथ से न जाने दें मौका, अभी करें आवेदन

Sat, 08 May 2021 03:00 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी नौकरी - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के साथ ही बेरोजगारी की भी दर बढ़ते जा रही है। वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए स्वास्थ्य, तकनीकी और बैंक सेक्टर में कुल 5822 पदों पर नौकरियां निकाली गई हैं। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 8, पंजाब स्टेट ट्रासंमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) के 490 और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के 5327 पदों शामिल हैं। इन सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 मई तक संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।

विज्ञापन

2 of 4
एनएचएम - फोटो : सोशल मीडिया

एनएचएम: एमओ, जनरल फिजिशियन व रेडियोलॉजिस्ट के पदों पर सीधी भर्तियां

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा द्वारा मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, समेत विभिन्न पदों भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट nhmharyana.gov.in पर जाकर 17 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल ऑफिसर (एमओ), जनरल फिजिशियन और रेडियोलॉजिस्ट के पद के लिए प्रत्येक बुधवार को सुबह 11:30 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। वहीं स्टाफ नर्स, डाटा असिस्टेंट, डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग और एवोल्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए 24 और 25 मई को लिखित परीक्षा और 27 मई को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 7,580 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

विज्ञापन

3 of 4
JOB Engineer

पीएसटीसीएल: जूनियर इंजीनियर, क्लर्क के 490 पदों पर निकली हैं नौकरियां

पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 490 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायक अभियंता, मंडल लेखाकार, जूनियर इंजीनियर, कनिष्ठ अभियंता, टेलीफोन मैकेनिक और लोअर डिवीजन क्लर्क के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.pstcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17, मई, 2021 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

4 of 4
sbi

एसबीआई: लिखित परीक्षा के जरिए 5000 से भी ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 5327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार 27 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री धारी अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए कुल एक घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं मेन परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 200 अंकों के 190 सवाल पूछे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 17900 रुपये से लेकर 47920 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें