फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC 2021 : 7वें चरण की परीक्षा कल से शुरू होगी, इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 22 Jul 2021 06:52 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी भर्ती के सातवें चरण के लिए परीक्षा 23 जुलाई, 2021 से शुरू होने वाली है। एनटीपीसी परीक्षा के लिए 2.78 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। ये परीक्षाएं आरआरबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
आरआरबी एनटीपीसी 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी भर्ती के सातवें चरण के लिए परीक्षा 23 जुलाई, 2021 से शुरू होने वाली है। एनटीपीसी परीक्षा के लिए 2.78 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। ये परीक्षाएं आरआरबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही हैं। 7वें व अंतिम चरण की परीक्षाएं 23, 24, 26 और 31 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं देश भर के लगभग 260 केंद्रों में 76 शहरों में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा केंद्रों को सख्ती से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर क्षमता से काफी कम सीटें निर्धारित की गई हैं। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र पहले ही जारी हो चुके हैं। 

आरआरबी एनटीपीसी 2021 के एडमिट कार्ड
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट का विकल्प चुना है, वे अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जा सकते हैं। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
आरआरबी एनटीपीसी 2021 सरकारी नौकरी - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र 
  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट - rrbbbs.gov.in पर जाएं।
  • अधिसूचना पर क्लिक करें- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी, एडमिट कार्ड।
  • एक नई विंडो ओपन होगी।
  • उम्मीदवारों को अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड, साथ ही साथ उनकी जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें और भविष्य के संदर्भ के लिए संभाल कर रखें।
  • परीक्षा की तारीख और शहर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रवेश पत्र पर ही मिलेगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
सरकारी नौकरी आरआरबी एनटीपीसी 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र पर उल्लेखित परीक्षा केंद्रों पर पालन किए जाने वाले कोरोना बचाव संबंधी सभी दिशा-निर्देश को समझ लें। छात्रों के लिए कोविड-19 संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान पूरे समय फेस मास्क पहनना होगा। आरआरबी के नोटिस के अनुसार मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और कैलकुलेटर को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

4 of 4
आरआरबी एनटीपीसी 2021 सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
कोरोना के कारण टली थीं परीक्षाएं
गौरतलब है कि आरआरबी एनटीपीसी 7वें चरण की परीक्षाएं पहले आयोजित होने वाली थीं, लेकिन देशभर में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण स्थगित कर दी गईं थीं। परीक्षा का छठा चरण अप्रैल 2021 में आयोजित किया गया था।  सातवें चरण की परीक्षा का उद्देश्य स्टेशन मास्टर, क्लर्क, टाइपिस्ट और अन्य के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें