फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल: मैनेजर, सीनियर मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर 220 नौकरियां, सैलरी लाखों में

Mon, 12 Jul 2021 08:59 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • गेल (इंडिया) लिमिटेड में बंपर नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां मैनेजर, सीनियर इंजीनियर, सीनियर ऑफिसर और ऑफिसर पदों के लिए निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
1 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
गेल (इंडिया) लिमिटेड में बंपर नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां मैनेजर, सीनियर इंजीनियर, सीनियर ऑफिसर और ऑफिसर पदों के लिए निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए गेल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फौरन आवेदन कर सकते हैं। गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com है।

इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी https://gailonline.com/CRApplyingGail.html के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

कुल रिक्तियों की संख्या 220
गेल में निकली कुल रिक्तियों की संख्या 220 है। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
8 अगस्त तक है आवेदन का मौका
विभिन्न पदों की इन नौकरियों के लिए आवेदन की शुरुआत 7 जुलाई से ही हो चुकी है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त है। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए तय वक्त से पहले हर हाल में अपना आवेदन कर लें क्योंकि उसके बाद उनके हाथ से यह सुनहरा मौका निकल जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 7 जुलाई 
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 अगस्त 

 
विज्ञापन

3 of 4
jobs shimla
पदों का विवरण
मैनेजर (मार्केटिंग – कमोडिटी रिस्क मैनेजमेंट) – 4 पद
मैनेजर (मार्केटिंग इंटरनेशनल एलएनजी और शिपिंग) – 6 पद
सीनियर इंजीनियर (केमिकल) – 7 पद
सीनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – 51 पद
सीनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 26 पद
सीनियर इंजीनियर (इंस्ट्रुमेंटेशन) – 3 पद
सीनियर इंजीनियर (सिविल) – 15 पद
सीनियर इंजीनियर (गेलटेल टीसी/टीएम) – 10 पद
सीनियर इंजीनियर (बॉयलर ऑपरेशन) – 5 पद
सीनियर इंजीनियर (पर्यावरण इंजीनियरिंग) – 5 पद
सीनियर ऑफिसर (ई एंड पी) – 3 पद
सीनियर ऑफिसर (एफ एंड एस) – 10 पद
सीनियर ऑफिसर (सी एंड पी) – 10 पद
सीनियर ऑफिसर (बीआईएस) – 9 पद
सीनियर ऑफिसर (मार्केटिंग) – 8 पद
वरिष्ठ अधिकारी (एचआर) -18 पद
सीनियर ऑफिसर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) – 2 पद
सीनियर ऑफिसर (लॉ) – 4 पद
सीनियर ऑफिसर (एफ एंड ए) – 5 पद
ऑफिसर (प्रयोगशाला) – 10 पद
ऑफिसर (सिक्योरिटी) – 5 पद
ऑफिसर (राजभाषा) – 4 पद

 
विज्ञापन

4 of 4
फाइल फोटो
इन विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग मांगी गई है। विभिन्न पदों के लिए स्नातक में 65 फीसदी अंक मागे गए हैं।  मैनेजर (विपणन – कमोडिटी जोखिम प्रबंधन) पद के लिए बी.कॉम और मैनेजर (मार्केटिंग इंटरनेशनल एलएनजी और शिपिंग) के लिए इंजीनियरिंग,  मार्केटिंग / ऑयल एंड गैस / पेट्रोलियम और एनर्जी / एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर / इंटरनेशनल बिजनेस में विशेषज्ञता व दो साल का एमबीए भी मांगा गया है। सीनियर इंजीनियर के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री मांगी गई है। शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तार से जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों को लाखों रुपये की सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें