फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरियां : ये हैं रेलवे की तीन बड़ी भर्तियां, 8वीं, 10वीं व 12वीं पास को सीधे नौकरी

Thu, 25 Mar 2021 07:29 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रेलवे में बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा अवसर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत रेलवे में कई पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है भारतीय रेलवे की 1342 पदों पर सरकारी भर्तियों की जानकारी, जिनमें सबको नौकरी का मौका मिलेगा। सबको मौका मिलने से हमारा अभिप्राय है कि यहां आठवीं पास से लेकर 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।
खास बात यह है कि इन नौकरियों के किसी प्रकार की कोई भर्ती परीक्षा नहीं होगी और न ही कोई साक्षात्कार होंगे। यहां सीधे आवेदकों की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर इसी मेरिट सूची के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो आप सभी तैयार हो जाइए, भारतीय रेलवे के अलग-अलग डिवीजन और अनुभागों में नौकरियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां आठवीं पास को भी हजारों में सैलरी मिलेगी।
इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है। ये नौकरियां रेलवे कारखाना, उत्तर मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे की हैं। इस खबर में रेलवे की ऐसी तीन बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ...   
विज्ञापन

2 of 4
first railway steam engine
रेलवे कारखाना भर्ती : 08वीं पास युवाओं के लिए बंपर नौकरियां
भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये वेल्डर के आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है। कैंडिडेट जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च, 2021 है। अधिक जानकारी के लिए यहां विस्तार से पढ़ें ... 
विज्ञापन

3 of 4
पश्चिम मध्य रेलवे - फोटो : Amar Ujala Graphics
पश्चिम मध्य रेलवे में ट्रेड अपरेंटिस के 680 पदों पर भर्ती
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल कार्यालय की ओर से ट्रेड अपरेंटिस के 680 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए, उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। आवेदकों के चयन के लिए कक्षा 10वीं प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर इसी मेरिट सूची के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने 680 पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना भी जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 अप्रैल, 2021 को बंद हो जाएगी।  इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया और पदों का विवरण आदि जानने के लिए यहां विस्तार से पढ़ें ... 

 
विज्ञापन

4 of 4
उत्तर मध्य रेलवे में बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
10वीं पास के लिए उत्तर मध्य रेलवे में निकली बंपर भर्ती  
रेलवे भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तर मध्य रेलवे में अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम झांसी कार्यालय की ओर से अपरेंटिस के 480 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड्स के लिए कुल 480 अपरेंटिस पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इनके लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना भी जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 अप्रैल, 2021 तक सक्रिय रहेगी। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया और पदों का विवरण आदि के बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकते हैं ...   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें