फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसएसएसबी भर्ती 2021 : स्कूल लाइब्रेरियन के 700 से भी अधिक पदों पर होंगी भर्तियां

Sat, 03 Apr 2021 09:25 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पीएसएसएसबी स्कूल लाइब्रेरियन रिक्ति 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्कूल लाइब्रेरियन के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 750 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। पीएसएसएसबी स्कूल लाइब्रेरियन रिक्ति 2021 के लिए अभ्यर्थी 5 अप्रैल 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें 25 मार्च 2021 को आयोजित बोर्ड की बैठक में 2280 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी गई थी। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग में स्कूल लाइब्रेरियन के विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
पीएसएसएसबी स्कूल लाइब्रेरियन रिक्ति 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 5 अप्रैल, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 26 अप्रैल, 2021 (शाम 5 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 29 अप्रैल, 2021

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग,  दिव्यांग अभ्यर्थी, एससी/बीसी/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क क्रमश: 1000, 500, 250 और 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

3 of 4
पीएसएसएसबी स्कूल लाइब्रेरियन रिक्ति 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा -  1 जनवरी 2021 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय या संस्थान से बारहवीं कक्षा (10+2) पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी के पास लाइब्रेरी साइंस में दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।    
विज्ञापन

4 of 4
पीएसएसएसबी स्कूल लाइब्रेरियन रिक्ति 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

आधिकारिक वेबसाइट - sssb.punjab.gov.in

आधिकारिक अधिसूचना - https://sssb.punjab.gov.in/Downloads/2021/Advt.%2004%20of%202021.pdf

यह भी पढ़ें - शिक्षक भर्ती 2021 : दिल्ली, पंजाब व मध्य प्रदेश में 15297 पदों पर होंगी नियुक्तियां, पढ़िए विस्तृत खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें