फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी : चिकित्सा अधिकारियों के 2452 पदों पर भर्तियां, यहां करें आवेदन

Tue, 16 Mar 2021 05:03 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Doctors - फोटो : PTI
चिकित्सा सेवा क्षेत्र में सरकार नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। राज्य लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारियों यानी मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यहां चिकित्सा अधिकारियों के करीब 2452 पदों पर रिक्तियां हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य के चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। इस नौकरी के बारे में अधिक जानकारी जैसे- योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि का विवरण खबर में आगे दिया गया है। 

ओपीएससी चिकित्सा अधिकारी भर्ती के पदों का विवरण
पद : मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट सर्जन) 
लेवल : ग्रुप ए (जूनियर ब्रान्च)
कुल पद : 2452
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
श्रेणी अनुसार पदों का विवरण 
  • सामान्य वर्ग- 633 पद
  • सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग - 124 पद
  • अनुसूचित जाति - 653 पद
  • अनुसूचित जनजाति - 1042 पद
विज्ञापन

3 of 4
फाइल फोटो - फोटो : PTI
अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां
आयु सीमा :
अभ्यर्थी की उम्र 01 जनवरी, 2021 को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

शैक्षणिक योग्यता : इस पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस या उसके समकक्ष की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही ओडिशा मेडिकल रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।   

चयन प्रक्रिया : इस पद के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और करियर मार्किंग के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए करियर मार्किंग का 30 प्रतिशत और लिखित परीक्षा का 70 प्रतिशत वेटेज लिया जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा कटक/भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। 

आवेदन शुल्क : अभ्यर्थियों को 500 रुपए बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं दिव्यांग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।    
विज्ञापन

4 of 4
Doctors
महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 26 फरवरी, 2021

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 मार्च, 2021

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें