राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली स्थित नेशनल वाटर डेवलपमेंट एजेंसी (NWDA) में कई पदों पर भर्ती शुरू हुई है। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 62 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एजेंसी की अधिकारिक वेबसाइट nwda.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते है।
राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी, दिल्ली (National Water Development Agency, Delhi) द्वारा भर्ती के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर, हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, अपर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए वेतन 9900 रुपये प्रति माह से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह तक है।