सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
दिल्ली विश्वविद्यालय और आचार्य नंद देव कॉलेज की ओर से इन रिक्तियों का विज्ञापन 8-14 मई के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। विज्ञापन में 8 मई की तारीख है और पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र या कॉलेज की वेबसाइट में विज्ञापन के छपने की तारीख से चार सप्ताह है, जो भी बाद में है। प्रबंधन द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। उपरोक्त पदों के लिए योग्यता और आयु, यूजीसी विनियमन 2018 और उनके बाद के संशोधनों के अनुसार है, जैसा कि दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा अपनाया गया है।