न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा NIACL AO परीक्षा 2021 की तारीख जारी कर दी गई है। चरण- I के लिए NIACL AO 2021 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने एनआईएसीएल एओ परीक्षा 2021 के लिए खुद को पंजीकृत किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- newindia.co.in पर परीक्षा कार्यक्रम को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने इस खबर में पूरी जानकारी के साथ सीधा लिंक भी दिया है।
एनआईएसीएल एओ परीक्षा 16 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग समय और कॉल लेटर यानी प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।