फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएचसी भर्ती 2021: आठवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 3557 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

Mon, 19 Apr 2021 02:12 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Madras High Court Recruitment 2021

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल  द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों की नियुक्ति तमिलनाडु राज्य के विभिन्न न्यायिक जिलों में की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
Madras High Court Recruitment 2021

पदों का विवरण

कुल पद - 3557

  • ऑफिस असिस्टेंट – 1911 पद
  • वॉचमैन – 496 पद
  • नाईट वॉचमैन (मसालची) – 485 पद
  • स्वीपर – 189 पद
  • नाइट वॉचमैन कम मासलची – 108 पद
  • सैनिटरी वर्कर – 110 पद
  • गार्डनर – 28 पद
  • स्वीपर कम क्लीनर – 18 पद
  • वाचमैन कम मासलची – 15 पद
  • स्कैवेंजर/स्वीकर – 7 पद
  • कॉपीईस्ट अटेंडर – 3 पद
  • वाटरमैन एवं वाटरवूमेन – 1 पद
  • ऑफिस कम फुल टाइम वाचमैन – 1 पद
विज्ञापन

3 of 4
Madras High Court Recruitment 2021 - फोटो : Getty Images

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 18 अप्रैल, 2021  
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 06 जून, 2021

शैक्षणिक योग्यता -  किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आठवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट और ओरल टेस्ट के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। 

वेतन - चयनित आवेदकों को 15700 रुपये से लेकर 50000 रुपये तक बतौर वेतन दिया जा सकता है।  

विज्ञापन

4 of 4
Madras High Court Recruitment 2021 - फोटो : Getty Images

आधिकारिक वेबसाइट - www.mhc.tn.gov.in

आधिकारिक अधिसूचना - https://jrchcm.onlineregistrationform.org/MHCMP/

पढ़ें - Chandigarh MC Recruitment 2021: 10 वर्ष बाद चंडीगढ़ नगर निगम में निकली बंपर नौकरियां

यह भी पढ़ें - सरकारी नौकरी 2021: सेल में मेडिकल ऑफिसर व स्पेशलिस्ट के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें