फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना में निकली बड़ी भर्ती, साढ़े 1100 से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू

Tue, 23 Feb 2021 07:32 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय नौसेना भर्ती अभियान - फोटो : अमर उजाला
भारतीय नौसेना ने बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत साढ़े 1100 से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के 1159 पदों पर भर्ती  शुरू की गई है। यह भर्ती सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट INCET TMM 01/2021 के माध्यम से नौसेना की पूर्वी कमान, पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान में की जाएगी।

इन कमान में ग्रुप सी, गैर-राजपत्रित के रूप में वर्गीकृत ट्रेडमैन के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान में ट्रेड्समैन की 1159 रिक्तियों की घोषणा की है। भारतीय नौसेना ट्रेडमैन मेट भर्ती ऑनलाइन फॉर्म-2021 को 22 फरवरी, 2021 से उपलब्ध करा दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 मार्च, 2021 है।  

नौ सेना ट्रेड्समैन मेट के पदों पर आवेदन के लिए जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 225 रुपए शुल्क निर्धारित है। जबकि एससी / एसटी / महिला और अन्य सभी श्रेणी महिला आवेदकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। इस भर्ती से संबंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां और अहम दिशा-निर्देश जैसे योग्यता मानदंड, आवेदन का तरीका, विस्तृत अधिसूचना आदि पढ़ने के लिए आगे की स्लाइड देखें। 
विज्ञापन

2 of 5
navy - फोटो : navy
महत्वपूर्ण तिथियां
  • अधिसूचना रिलीज की तारीख : फरवरी 2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 22 फरवरी, 2021 
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 मार्च, 2021
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 07 मार्च, 2021
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय नौसेना - फोटो : ANI
श्रेणी अनुसार रिक्तियों का विवरण
पूर्वी नौसेना कमान- 710 पद
  • सामान्य 303
  • एससी 116
  • एसटी 57
  • ओबीसी 163
  • ईडब्ल्यूएस 71
पश्चिमी नौसेना कमान- 324 पद
  • सामान्य 133
  • एससी 48
  • एसटी 24
  • ओबीसी 87
  • ईडब्ल्यूएस 32
दक्षिणी नौसेना कमान- 125 पद
  • सामान्य 57
  • एससी 16
  • एसटी 02
  • ओबीसी 37
  • ईडब्ल्यूएस 13
कुल रिक्तियां 1159

4 of 5
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
अधिसूचना पीडीएफ
भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट  joinindiannavy.gov.in पर पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान में ट्रेड्समैन के 1159 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां दिया गया है। वहीं, शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा संबंधी जानकारी अगली स्लाइड में दी गई है। 

आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिफेंस एक्सपो में नौसेना का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
उम्मीदवारों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में हाई स्कूल (कक्षा 10) उत्तीर्ण होना चाहिए या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में आईटीआई प्रमाणपत्र। जबकि आवेदन के लिए आयु सीमा 07 मार्च, 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों के आवेदकों को निर्धारित नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें