फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri - राजस्थान राज्य पावर कंपनियों में 2370 पदों हेतु स्नातक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 23 Feb 2021 05:42 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Rajasthan State Power Companies Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान राज्य की पावर कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 (1295+1075) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएन) की आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती 5 कंपनियों - राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएन), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड (आरवीपीएन), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएन), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएन) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएन) में की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को प्रति माह 39,300 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इस नौकरी के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के बारे में जानने के लिए हमारी अगली स्लाइड पर जाएं।  

विज्ञापन

2 of 4
Rajasthan State Power Companies Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

महत्वपूर्ण जानकारियां - 

  • आयु सीमा - 1 जनवरी, 2021 को आवेदकों की आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता - पदोनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इन्हें आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।  
  • वेतन - चयनित अभ्यथियों को 39,300 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। दो महीने के प्रोबेशन पिरियड के बाद इसे बढ़ाकर 56,100 रुपये किया जा सकेगा। वहीं असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर, जूनियर लीगल ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट II के लिए 14,600 से लेकर 26,500 रुपये तक का वेतन निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
Rajasthan State Power Companies Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

पदों का विवरण - 

कुल पद - 1295

  • जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट - 920 पद
  • जूनियर अकाउंटेंट - 313 पद
  • स्टेनोग्राफर - 38 पद
  • जूनयर लीगल ऑफिसर - 13 पद
  • असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर - 11 पद
 

उपरोक्त पदों के लिए -

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 2 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 22 मार्च, 2021  
 

आधिकारिक विज्ञापन - https://energy.rajasthan.gov.in/content/dam/raj/energy/corporate-one-lines-viewer/pdf/rect2021/Detailed%20Advertisement%20with%20Caveat.pdf

विज्ञापन

4 of 4
Rajasthan State Power Companies Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

पदों का विवरण -

कुल पद - 1075

  • जूनियर इंजीनियर - I - 946 पद
  • इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट - 46 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर - 39 पद
  • जूनियर केमिस्ट - 27 पद  
  • अकाउंट्स ऑफिसर - 11 पद
  • पर्सनेल ऑफिसर - 6 पद


उपरोक्त पदों के लिए -

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 24 फरवरी, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 16 मार्च, 2021  


आधिकारिक विज्ञापन -  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें