फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना भर्ती 2021: बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 2500 पदों पर निकलीं हैं बंपर भर्तियां

Thu, 22 Apr 2021 01:40 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय नौसेना भर्ती 2021

भारतीय नौसेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर नाविक के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साइंस विषय के साथ बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को अधिकतम 69100 रुपये का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
भारतीय नौसेना भर्ती 2021

पदों का विवरण

कुल पद - 2500

  • सेकंडरी रिक्रूट (नाविक)- 2000 पद
  • आर्टिफिसर अप्रेंटिस (नाविक) - 500 पद
विज्ञापन

3 of 4
भारतीय नौसेना भर्ती 2021

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 26 अप्रैल, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 30 अप्रैल, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 215 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 

यह भी पढ़ें - आईएएफ भर्ती 2021: ग्रुप सी सिविलियन के 1515 पदों पर होंगी भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन

4 of 4
भारतीय नौसेना भर्ती 2021 - फोटो : twitter

आयु सीमा - भारतीय नौसेना नाविक भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का जन्म 01 फरवरी 2001 से लेकर 31 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का बारहवीं कक्षा में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान/कंप्यूटर साइंस पढ़ाई करना अनिवार्य है। 

चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - भर्ती प्रक्रिया में आई रुकावट: कोरोना महामारी की वजह से स्थगित हुईं ये 6 परीक्षाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें