फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDBI Bank Recruitment 2021: चीफ डाटा ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

Thu, 22 Apr 2021 11:27 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
IDBI Bank Jobs 2021
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) बैंक द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए चीफ डाटा ऑफिसर, हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी, चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और हेड डिजिटल के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी को आईडीबीआई के आधिकारिक ईमेल recruitment@idbi.co.in पर अपना आवेदन पत्र भेजना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर आईडीबीआई के मुंबई/ नवी मुंबई की शाखा में भर्ती किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
IDBI Bank Jobs 2021 - फोटो : Social Media

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 20 अप्रैल, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 03 मई, 2021

आयु सीमा - 31 मार्च 2021 को अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और हेड-डिजिटल बैंकिंग के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 45 वर्ष से 55 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन विभागों में 8850 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, अभी करें आवेदन

विज्ञापन

3 of 4
IDBI Bank Jobs 2021

शैक्षणिक योग्यता - पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।   

चयन प्रक्रिया - प्राइमरी स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 

वेतन -  चयनित अभ्यर्थियों को सालाना 40 लाख रुपये से लेकर 60 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें - 
भर्ती प्रक्रिया में आई रुकावट: कोरोना महामारी की वजह से स्थगित हुईं ये 6 परीक्षाएं

विज्ञापन

4 of 4
IDBI Bank Jobs 2021

पदों का विवरण

कुल पद - 06

  • चीफ डाटा ऑफिसर - 01
  • डिप्टी सीटीओ चैनल्स - 01
  • हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी - 01
  • डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर डिजिटल - 01
  • चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर - 01
  • हेड डिजिटल बैंकिंग - 01 

आधिकारिक वेबसाइट 

आधिकारिक अधिसूचना  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें