भारतीय तट रक्षक भर्ती (Indian Coast Guard) ने नविक (जरनल ड्यूटी) 10+2 एंट्री 02/2020 बैच के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवारों का चयन संस्थान के द्वारा तय किए गए नियमों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। आवेदन के प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें। आपको बता दें कि रजिट्रेशन का लिंक 26 अगस्त, 2019 से ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
विज्ञापन
2 of 5
पदों का विवरण :
पद की नाम :
नविक (जरनल ड्यूटी) 10+2 एंट्री 02/2020 बैच
महत्वपू्र्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 26 अगस्त, 2019 से शुरू होंगी
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 01 सितंबर, 2019 (शाम 5 बजे तक)
विज्ञापन
3 of 5
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों को केंद्रीय / राज्य सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही 50% अंक गणित और भौतिकी विषय में होने अनिवार्य है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 22 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय तट रक्षक भर्ती में निकली इन नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें। दिए गए दिशा - निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त, 2019 से शुरू की जाएंगी।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।