HPSC ADO Recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सरकार के कृषि और किसान कल्याण विभाग में एक कृषि विकास अधिकारी (ADO) (मृदा संरक्षण / मृदा सर्वेक्षण / प्रशासनिक संवर्ग) की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी हुई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एचपीएससी एडीओ भर्ती (HPSC ADO Recruitment) के तहत कृषि विकास अधिकारी के पद के लिए जारी रिक्तियों की कुल संख्या 700 है। भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 29 जून, 2022 से शुरू होगी और 19 जुलाई 2022 तक चलेगी। बीएससी और बीटेक कृषि इंजीनियरिंग वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक उम्मीदवारों को एचपीएससी एडीओ भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सीय परीक्षण आदि चरणों से गुजरना पड़ेगा।