Police Bharti Pariksha Jobs 2022: राजस्थान पुलिस द्वारा 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा अब दोबारा दो जुलाई को आयोजित की जाएगी। राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4,588 पदों के लिए भर्ती परीक्षा पहले 13 मई से 16 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। इसमें से लिखित परीक्षा के दूसरे दिन यानी 14 मई की दूसरी पारी के पेपर को अपरिहार्य कारणवश निरस्त कर दिया गया था। इसलिए अब दोबारा आयोजित किया जा रहा है।