फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी: सीआरपीएफ, रेलवे, नौसेना और बैंक में अवसर; कौन कर सकता है आवेदन? जानें पात्रता

Mon, 28 Sep 2026 02:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Government Jobs for Sportspersons: खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने के कई मौके हैं। सीआरपीएफ, पश्चिमी रेलवे, नौसेना और बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। किस भर्ती के लिए कौन पात्र है और आवेदन की अंतिम तारीख क्या है, आगे पढ़ें...
 
विज्ञापन
1 of 6
Government Jobs for Sportspersons - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (AI)
Sports Quota Sarkari Naukri: खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए नौकरी के अवसर सिर्फ खेल मैदान तक सीमित नहीं हैं। इस समय सीआरपीएफ, पश्चिमी रेलवे, नौसेना और बैंक ऑफ बड़ौदा में खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग भर्तियां चल रही हैं। खिलाड़ी अपनी योग्यता के अनुसार अपनी पसंद की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
CRPF Constable Recruitment 2026 - फोटो : AI

सीआरपीएफ में 521 पदों पर खिलाड़ियों की भर्ती

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने खेल कोटे के तहत हेड कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के कुल 521 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती 22 खेलों के लिए है। पात्र पुरुष और महिला खिलाड़ी 12 अक्तूबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 है। उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग है। हेड कांस्टेबल के लिए 12वीं और कांस्टेबल के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। अधिक पढ़ें...
 
जरूरी जानकारी विवरण
भर्ती संस्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
कुल पद 521
पद कांस्टेबल
भर्ती का आधार खेल कोटा
आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
 
विज्ञापन

3 of 6
रेलवे में खेल कोटा के माध्यम से भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिमी रेलवे में खिलाड़ियों के लिए 64 वैकेंसी

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पश्चिमी रेलवे ने वर्ष 2026-27 के लिए खेल कोटे के तहत 64 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती में एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, हॉकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, क्रिकेट, फुटबॉल, तैराकी, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, कबड्डी, वॉलीबॉल समेत कई खेल शामिल हैं। उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता पद के वेतन स्तर के अनुसार अलग-अलग है। आवेदन 1 सितंबर से शुरू हुए हैं और अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 शाम पांच बजे तक है। अधिक पढ़ें...
 
जरूरी जानकारी विवरण
भर्ती संस्था रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पश्चिमी रेलवे
कुल पद 64
भर्ती का आधार खेल कोटा
आयु सीमा 18 से 25 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2027
अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
आवेदन माध्यम ऑनलाइन

4 of 6
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

बैंक ऑफ बड़ौदा में अतिथि खिलाड़ियों की भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी खेल टीमों के लिए रिटेनरशिप के आधार पर 17 अतिथि खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। ये पद क्रिकेट और टेबल टेनिस के खिलाड़ियों के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच और खेल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए 10वीं पास होने के साथ निर्धारित खेल योग्यता जरूरी है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। चयनित खिलाड़ियों को 12 महीने की अवधि के लिए 25,000 रुपये मासिक रिटेनरशिप मिलेगी। आवेदन ईमेल के माध्यम से करना है और इसकी अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 है। अधिक पढ़ें...
 
जरूरी जानकारी विवरण
संस्था बैंक ऑफ बड़ौदा
पद अतिथि खिलाड़ी
कुल पद 17
खेल क्रिकेट और टेबल टेनिस
शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और निर्धारित खेल योग्यता
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष
रिटेनरशिप 25,000 रुपये प्रतिमाह
नियुक्ति अवधि 12 महीने
अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026
आवेदन माध्यम ईमेल
 
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय नौसेना - फोटो : X/@IndiannavyMedia

भारतीय नौसेना में खिलाड़ियों के लिए सेलर के पदों पर भर्ती

भारतीय नौसेना ने खेल कोटे के तहत सेलर (एसएसआर/एमआर) के पदों पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। पद के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास रखी गई है। अभ्यर्थियों का चयन खेल परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा जांच के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्तूबर 2026 है। वहीं पूर्वोत्तर क्षेत्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीप समूह के उम्मीदवार 22 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत डायरेक्ट एंट्री पेटी ऑफिसर और चीफ पेटी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती होगी।
 
जरूरी जानकारी विवरण
संगठन भारतीय नौसेना
पद सेलर (एसएसआर/एमआर), खेल कोटा
शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं पास, पद के अनुसार
12वीं के लिए गणित और भौतिकी
आयु सीमा 17.5 से 22 वर्ष
खेल पात्रता अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय या अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर निर्धारित खेल उपलब्धि
चयन प्रक्रिया खेल परीक्षण, पीईटी और चिकित्सा जांच
सामान्य अंतिम तारीख 15 अक्तूबर 2026
विशेष क्षेत्रों के लिए अंतिम तारीख 22 अक्तूबर 2026
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंतिम तिथि नजदीक - फोटो : अमर उजाला

जल्द कर दें आवेदन

ऊपर बताई गई चारों भर्तियों में खिलाड़ियों के लिए नौकरी के अवसर हैं, लेकिन सभी की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया अलग है। सभी भर्तियों की आवेदन की समय सीमा भी अलग-अलग है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती की खेल पात्रता और अन्य शर्तें जरूर जांच लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें