फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ में इंजीनियरों के लिए निकली हैं नौकरियां, जनवरी 2021 में होंगे इंटरव्यू

Sat, 28 Nov 2020 03:45 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
सरकारी नौकरियां
DRDO Recruitment 2020: अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो डीआरडीओ में कई पदों पर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए इंटरव्यू अगले साल जनवरी में होंगे। ये नौकरियां मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के पदों के लिए निकली हैं। अगली स्लाइड में विस्तार से पढ़ें
इसे भी पढ़ें- सरकारी नौकरियों की लाइव खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

 
विज्ञापन

2 of 3
जॉब्स - फोटो : Social Media
16 पदों पर निकली हैं नौकरियां, 4 से 11 जनवरी के बीच होंगे इंटरव्यू
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन में इंजीनियरिंग विषयों में स्कॉलर के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल 16 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 31,000 रुपये प्रति माह का मासिक वजीफा मिलेगा। इन नौकरियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू 4 से 11 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-AAI Recruitment 2020: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निकाली बंपर नौकरियां, सैलरी 1 लाख 80
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों की इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है। इन नौकरियों की योग्यता और आयु सीमा से लेकर बाकी जानकारी के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

सीटों का विवरण
मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 6 सीटें
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग – 3 सीटें
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग – 3 सीटें
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग – 4 सीटें

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें