फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAI Recruitment 2020: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निकाली बंपर नौकरियां, सैलरी 1 लाख 80 हजार 

Fri, 27 Nov 2020 04:36 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी नौकरियां
AAI Recruitment 2020: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने प्रबंधक और कार्यकारी पदों के लिए कई भर्तियां निकाली हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी एएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जूनियर एग्जीक्यूटिव  और मैनेजर पदों की इन भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2021 रखी गई है।

इसे भी पढ़ें- सरकारी नौकरियों के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें

 
विज्ञापन

2 of 4
एएआई - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
उम्मीदवार aai.aero के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा। ये सभी पद अच्छी सैलरी वाले हैं और इनमें  मैनजर (फायर सर्विस) से लेकर  मैनेजर (टेक्निकल) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्राफिक कंट्रोल) पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें-NIOS Board Exam 2020: दसवीं और बारहवीं के लिए समय सारणी जारी, यहां देखें

 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
368 पदों के लिए निकली है भर्तियां
जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर पदों के लिए कुल 368 भर्तियां निकली हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2021 रखी गई है। इन रिक्तियों में  मैनजर (फायर सर्विस) के 11 पद हैं और मैनेजर (टेक्निकल) के 2 पद हैं।
विज्ञापन

4 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन नौकरियों में जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्राफिक कंट्रोल) के 264 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। वहीं, जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ऑपरेशंस) के 83 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। जूनियर एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल) के 8 पद हैं। मैनेजर की रिक्तियों के लिए  अधिकत  आयु सीमा 32 वर्ष मांगी गई है। दिव्यांग, एससी, एसटी और ओबीसी को आयुसीमा में छूट दी गई है।

विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें