फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय में नौकरी का मौका, 10वीं, 12वीं और स्नातकों के लिए सुनहरा अवसर

Tue, 13 Aug 2019 08:16 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिहार विधान परिषद सचिवालय ने कई पदों पर नियुक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की हैं। ये नियुक्तियां सहायक, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), ड्राइवर, सुरक्षा गार्ड के पदों पर होने जा रही हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त, 2019 से शुरू होने वाली है। उम्मीदवारों के आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अगर आप इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं, तो इस खबर में आगे दी गई विस्तृत जानकारी पढ़ें और फिर आवेदन करें...
विज्ञापन

2 of 5
पदों का विवरण :
पदों का नाम                                 पदों की संख्या

सहायक                                             31 
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)           13 
ड्राइवर                                               07 
सुरक्षा गार्ड                                         28 

आयु सीमा :
उम्मीदवारों की आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
महत्वपूर्ण तिथि : 
ऑनलाइन आवेदन पत्र और आवेदन शुल्क जमा करने की प्रारंभ तिथिः  19 अगस्त, 2019 (सुबह 11 बजे से)
आवेदन पत्र और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 08 सितंबर, 2019 (शाम 6 बजे तक)

आवेदन शुल्क :
अन्य राज्यों के सामान्य / ओबीसी / उम्मीदवारों के लिए  600 रुपये
बिहार से अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीएच / महिलाओं के लिए 150 रुपये

ये भी पढ़ें : AIR INDIA में नौकरी के मौके, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

4 of 5
शैक्षिक योग्यता :
  • सहायक पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता राज्य / सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और हिन्दी टंकण एवं अंग्रेजी टंकण में गति 30 शब्द प्रति मिनट के साथ अन्य डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता राज्य / सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान या इंटरमीडिएट परिषद् से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हो। और हिन्दी टंकण एवं अंग्रेजी टंकण में गति 30 शब्द प्रति मिनट के साथ अन्य डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • ड्राइवर पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना व वैध ड्राईविंग लाइसेंस (एल.एम.वी /एच.एम.वी.) धारक होना आवश्यक है।
  • सुरक्षा गार्ड पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता राज्य / सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान या इंटरमीडिएट परिषद् या बोर्ड से किसी भी विषय में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है साथ ही अन्य  डिप्लोमा होना आवश्यक है।  उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन पत्र जमा करने के लिए यहां क्लिक करें।  


ये भी पढ़ें : 10वीं पास करें 10 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन, चयन होगा बेहद आसान

सहायक पद के नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) पद के नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ड्राइवर पद के नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सुरक्षा गार्ड नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।    

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में नौकरी का मौका, Allahabad High Court ने मांगे इन पदों पर आवेदन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें