फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास करें 10 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन, चयन होगा बेहद आसान

Mon, 12 Aug 2019 05:12 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Sarkari Naukri 2019 : सरकारी नौकरी की तलाश लाखों युवाओं को है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए हम लेकर आएं हैं कई राज्य में हो रही भर्तियों के डायरेक्ट लिंक। कई बार देखा गया है कि उम्मीदवार सरकारी नौकरी की विज्ञप्ति को सर्च करने के लिए अनेकों वेबसाइटों पर जाते हैं और प्रतिदिन जॉब से संबंधित जानकारियों को सर्च करते हैं। पर अब उन अभ्यर्थियों को किसी और वेबसाइट पर जानें की जरूरत नहीं है। वे अब सीधे लिंक के माध्यम से सरल तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। यहां आपको न सिर्फ नौकरी से संबंधित जानकारी मिलेगी बल्कि आपको पूरी नोटिफिकेशन के साथ डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन करने का मौका भी मिलेगा। हम आपको आज उन भर्तियां के बारे में बताएंगे, जिनके लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 10, 066 पदों पर होने जा रही है। इससे संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8

असम डाक विभाग :

  • 919 ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर असम सरकार द्वारा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार इन पदों पर 04 सितंबर 2019 से पहले ऑनलाइन आवेदन करें। 
विज्ञापन

3 of 8

पंजाब पोस्ट सर्कल :

  • युवाओं के लिए पंजाब पोस्टल सर्कल के जरिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका। पोस्टल सर्कल ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। 

4 of 8

कर्नाटक पोस्टल सर्कल :

  • कर्नाटक पोस्टल सर्कल में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके पास अब भी मौका है। वे 04 सितंबर, 2019 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8

बिहार डाक विभाग :

  • बिहार पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। तो जान लें ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 1063 पदों पर होने जा रही है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन

6 of 8

केरल पोस्ट सर्कल :

  • केरल पोस्टल सर्कल में जो युवा नौकरी करना चाहते हैं। वे आज ही इन पदों पर आवेदन करें। कुल 2086 खाली पदों को भरने के लिए की जा रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से उम्मीदवारों को 10वीं पास होना आवश्यक है। 
ये भी पढ़ें : 12 अगस्त: इसरो की नींव रखने वाले वैज्ञानिक का जन्म और पहला पर्सनल कंप्यूटर हुआ पेश

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन

7 of 8

गुजरात पोस्टल सर्कल :

  • गुजरात पोस्टल सर्कल ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। वे उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं। वे आज ही इन पदों पर आवेदन करें। आपको बता दें कि कुल 2510 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 05 अगस्त 2019 से शुरू हो गई है।  
इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।  
विज्ञापन

8 of 8
ये भी पढ़ें : 12 अगस्त: इसरो की नींव रखने वाले वैज्ञानिक का जन्म और पहला पर्सनल कंप्यूटर हुआ पेश
 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

ये भी पढ़ें :क्या आप जानते हैं राष्ट्रगान 'जन गण मन' से जुड़ी ये कुछ जरूरी बातें

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें