केंद्रीय स्वायत्त संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड एम्प्लोयमेंट की ओर से 138 पदों पर सरकारी भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर की भर्ती (Block Program Supervisor Recruitment) के लिए है। इस भर्ती के लिए आवेदन 10 मार्च, 2021 से शुरू हो रहे हैं। बता दें कि डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान राजस्थान के टोंक शहर में स्थित है। यह राज्य में स्थित एक प्रमुख केंद्रीय स्वायत्त संस्थान है। डीएसआरवीएस को 07 अप्रैल, 2017 को अप्रेंटिस एक्ट-1961 और पंजीकृत सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था। बाद में, एस्पिरेंट्स की आवश्यकता के अनुसार, सितंबर 2017 में परिसर में शिक्षण विभाग बनाए गए थे और कुछ गैर पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के साथ शैक्षणिक सत्र 2017 के दौरान वर्चुअल और ई लर्निंग की शुरुआत की गई थी। युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक मिशन के साथ डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान (DSRVS) की स्थापना की गई, जो भारत को तकनीकी-आर्थिक विकास के माध्यम से समृद्धि की ओर ले जाना चाहता है। डीएसआरवीएस का उद्देश्य दुनिया के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के लिए विश्व स्तर की शिक्षा देकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य के नेताओं को प्रशिक्षित करने और भारत के धन सृजन के लिए कला / विज्ञान और प्रौद्योगिकी सफलताओं को लागू करके नवाचार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है।