इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर। आईटीआई लिमिटेड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर के 40 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 6 मार्च, 2021 से शुरू हो चुकी है। निर्धारित विषय में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी आईटीआई की वेबसाइट https://itiltd.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तत्पश्चात अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों को स्पीड पोस्ट के जरिए आईटीआई, रायबरेली के पते पर 26 मार्च, 2021 तक भेजना होगा। इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।