फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट भर्ती 2021: 10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं पैरा विधिक स्वयं सेवक के 100 पदों पर आवेदन

Mon, 08 Mar 2021 10:43 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बिहार के वैशाली कोर्ट ने पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) या पैरा विधिक स्वयं सेवक के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 100 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 12 मार्च, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में हाथों-हाथ/ निबंधित डाक/ पंजीकृत डाक से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हाजीपुर (वैशाली), पिन - 844101, बिहार पर भेज सकते हैं। बता दें यह भर्ती गत वर्ष मार्च में निकाली गई थी। जिसके लिए तकरीबन 129 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। किंतु कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से इसे रद्द करना पड़ा। अब नए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करने हेतु यह अधिसूचना जारी की गई है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।

यह भी पढ़ें - बैंक भर्ती 2021: इस बैंक में जूनियर ऑफिसर के 150 पदों पर भर्ती, वेतन 22,000 रुपये से भी अधिक 
विज्ञापन

2 of 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों की रुचि बिना किसी आर्थिक लाभ के समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान में होनी चाहिए। इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, डॉक्टर, छात्र और गैर सरकारी संगठन के सदस्य भी आवेदन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - बिना परीक्षा व साक्षात्कार होगी 150 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मानदेय - चयनित आवेदकों को प्रति कार्य दिवस 500 रुपये बतौर मानदेय दिया जाएगा।  

आधिकारिक वेबसाइट - https://districts.ecourts.gov.in/

आधिकारिक अधिसूचना - https://districts.ecourts.gov.in/sites/default/files/PLV2021.pdf

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE: 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए मौका, 292 पदों पर हो रही हैं भर्तियां 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें