फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयंकर गर्मी से जम्मू के साथ तप रहा कश्मीर भी, पर तपिश के तेवरों पर भारी हैं इनकी अठखेलियां

Thu, 16 Jul 2020 08:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
weather jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
भयंकर गर्मी से जम्मू संभाग के साथ कश्मीर भी तप रहा है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान 31-33 डिग्री के बीच चला गया है। मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस ने भी परेशान किया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार गुरुवार को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। उधर, गर्मी को मात देने के लिए घाटी में बच्चे और युवा नहर में नहाते और मस्ती करते दिखे।

 
विज्ञापन

2 of 5
weather jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में बुधवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को तपिश के साथ उमस ने परेशान किया। जम्मू में दिन का तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 65 रहने से उमस से हर कोई बेहाल रहा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
weather jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 33.4 और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 34.8, बटोत में 28.8 और भद्रवाह में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

4 of 5
weather today jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमूमन ठंडे रहने वाले काजीकुंड, कुपवाड़ा और कोकरनाग में दिन का तापमान 30-32 डिग्री के बीच चल रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
weather jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
पहलगाम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 16.0 और कारगिल में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें