फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा की धमकी पर मचा घमासान: भाजपा ने कहा- बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं पीडीपी मुखिया, देशविरोधियों का सफाया हो जाएगा

Sat, 21 Aug 2021 06:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
रवींद्र रैना और महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
महबूबा मुफ्ती के धमकी भरे  बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पलटवार किया है। रैना ने कहा कि महबूबा मुफ्ती बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। भारत एक ताकतवर देश है। यहां देश के खिलाफ साजिश करने वालों का सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने पीडीपी मुखिया पर हमला बोलते हुए सवाल किया 'क्या महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर में तालिबानी राज चाहती हैं?' जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना महबूबा किसी बहुत बड़ी गलफहमी में हैं भारत एक ताकतवर देश है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। यहां तालिबानी हों, अलकाइदा हों या लश्कर हो कोई भी जो देश के खिलाफ साजिश करेगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा। उनका कहना था कि मिट्टी में उन सभी ताकतों को मिला दिया जाएगा जो भारत की एकता और शांति को भंग करने की कोशिश करेंगे। मुफ्ती ने बहुत बड़ा अपराध किया है, जम्मू-कश्मीर के लोग वतन पर जान देने वाले लोग हैं, यहां के लोग दिल से हिंदुस्तान से प्यार करते हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हमेशा तिरंगे को लहराया है। आतंकियों को मौत के घाट उतारने में जम्मू-कश्मीर के लोगों ने सुरक्षाबलों का पूरा साथ दिया है। आज जब महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर के लोगों ने रिजेक्ट कर दिया है तो उन्हें तालिबान याद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
महबूबा मुफ्ती
उन्होंने कहा कि क्या महबूबा जम्मू-कश्मीर में तालिबानी राह चाहती हैं। जिस तालिबान ने अफगानिस्तान को खत्म कर दिया है उस देश को आखिर किस वजह से मुफ्ती अपनाना चाहती हैं। महबूबा मुफ्ता नफरत की राजनीति कर रही हैं। उनके इस श्यडंत्र को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। महबूबा मुफ्ती की इन गिद्धड भरी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है।


 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि 1990 में जब जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद था तब सुरक्षाबल के साथ मिलकर आम जनता ने आतंक को खत्म करने के लिए काम किया था। उन्होंने कहा कि देश की एकता, प्यार आदि को खत्म करने की कोशिश करेगा उसे खत्म कर दिया जाएगा। हिंदुस्तान हमारे लिए सबसे पहले है और महबूबा की इस गंदी राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

4 of 5
महबूबा मुफ्ती - फोटो : SELF
दरअसल जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपने पड़ोसी(अफगानिस्तान) को देखो। जहां से महाशक्ति अमेरिका को अपनी सेना वापस बुलानी पड़ी। अमेरिका बोरिया-बिस्तर बांधकर वापस जाने पर मजबूर हो गया। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर केंद्र सरकार वाजपेयी के सिद्धांत पर वापस नहीं आती है और बातचीत शुरू नहीं करती, तो बर्बादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद पीडीपी मुखिया ने कहा कि कश्मीरी कमजोर नहीं हैं, वे बहुत बहादुर और धैर्यवान हैं। धैर्य रखने के लिए बहुत साहस चाहिए। जिस दिन सब्र की दीवार टूट जाएगी, तुम परास्त हो जाओगे। आजादी के बाद अगर भाजपा की सरकार बनी होती तो जम्मू-कश्मीर भारत में न होता। बता दें कि महबूबा मुफ्ती ने ये बयान कश्मीर संभाग के कुलगाम में दिया है।

यह भी पढ़ें- महबूबा के बेतुके बोल: अफगानिस्तान को देखो, अमेरिका को भागना पड़ा, जिस दिन यहां सब्र की दीवार टूटी..    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें