फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi in Kathua: 'जब अच्छी सरकार बनती है तो 500 वर्षों का इंतजार भी खत्म होता है' पढ़ें सीएम योगी का संबोधन

Wed, 10 Apr 2024 04:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कठुआ

सार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कठुआ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया। उधमपुर सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। इस सीट से 12 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कठुआ में भाजपा की जनसभा - फोटो : अनिल कुमार
यूपी के मुख्यमंत्री (सीएम) योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि जब अच्छी सरकार बनती है तो पांच सौ वर्षों का इंतजार भी खत्म हो जाता है। इससे उन्होंने श्री राम मंदिर के निर्माण की ओर इशारा किया। बुधवार को सीएम योगी ने जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ के जिला खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

सीएम योगी कठुआ नें भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचे। उन्होंने इस दौरान लोगों से डॉ. जितेंद्र सिंह को विजयी बनाने और केंद्र में फिर मोदी सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन देने की अपील की।

सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पहले लोग अयोध्या का नाम लेने से भी लोग कतराते थे। उन्होंने कहा, 'जो एक्सीडेंटल हिंदू हैं उन्होंने राम और कृष्ण को ही नकार दिया था। पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद जब अयोध्या गया तो लोगों ने कहा कि आपके यहां आने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं, तो मैंने जवाब दिया कि लोगों के नाराजगी को देखते हुए क्या वह अपनी आस्था छोड़ दें, लोक आस्था को नकार दें।' उन्होंने लोगों से पूछा, 'क्या कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवा सकती थी। कांग्रेस कहती है कि राम हुए ही नहीं कृष्णा हुए ही नहीं।'
 
विज्ञापन

2 of 5
यूपी के सीएम योगी अदित्यानाथ - फोटो : अनिल कुमार
370 हटाने के फैसले के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की सराहना

योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा, 'जब जम्मू-कश्मीर की बात होती है तो स्वतंत्र भारत के नारे 'जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है' गूंजते हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस सपने (अनुच्छेद 370 को निरस्त करना) को पूरा करने के लिए खुद को बलिदान कर दिया, लेकिन कोई भी सरकार ऐसा नहीं कर सकी।' 

'दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, चारों ओर उत्साह'

सीएम योगी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर आतंकवाद को खत्म किया है। अब दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, चारों ओर विकास हो रहा है। योगी ने कहा, 'मैं पीएम मोदी और एचएम अमित शाह का आभारी हूं कि उन्होंने आतंकवाद को खत्म कर दिया है और यह सुनिश्चित किया है कि चाहे दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, हर जगह उत्साह और उमंग है क्योंकि यह क्षेत्र अब जुड़ गया है। विकास की मुख्य धारा से।' सीएम योगी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, 'उन लोगों से पूछिए जो देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार थे, कांग्रेस ने 1947 में आजादी से एक दिन पहले देश का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन किया था।' 
विज्ञापन

3 of 5
कठुआ में भाजपा की जनसभा - फोटो : अनिल कुमार
'कठुआ एक ऐतिहासिक जगह'

रैली को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा, 'कठुआ एक ऐतिहासिक जगह है, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 'एक नाम-एक निशान' के समर्थन में यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर अपनी गिरफ्तारी दी थी और उसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। शाहपुर कंडी बांध इसी विधानसभा क्षेत्र में है। दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, सबसे लंबी सड़क सुरंग और बायोटेक पार्क इसी निर्वाचन क्षेत्र में हैं।' इससे पहले, कठुआ की यात्रा के दौरान उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि अगले कुछ वर्षों में, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के निकट स्थित होने के कारण कठुआ एक जीवंत केंद्रीय बिंदु के रूप में विकसित हो सकता है।

सीएम बोले अब अयोध्या में सब बदल गया है, यहां आने की योजना बनाएं

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'चुनाव हो जाएंगे तो आप लोगों को अयोध्या आने की योजना बनानी चाहिए। अब अयोध्या आने में कोई समस्या नहीं है। जो कुछ वर्ष पहले गया होगा उसे समस्या हुई होगी। अब सब बदल गया है। अयोध्या में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। यूपी में कोई गड़बड़ी करता है तो हम संकोच नहीं करते हैं।'

4 of 5
कठुआ में भाजपा की जनसभा - फोटो : अनिल कुमार
'अब पटाखा भी फूटे तो पाकिस्तान देता है सफाई'

सीएम योगी ने कठुआ में आयोजित जनसभा में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा के देश में एक मजबूत सरकार ने लोगों को कई सुविधाएं दीं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला। स्वास्थ्य की सुविधाएं भी नागरिकों को दिया जा रहा है। अब देश में पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें उसका हाथ नहीं है। क्योंकि उसे पता है कि अब भारत में मजबूत सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कठुआ में भाजपा की जनसभा - फोटो : अनिल कुमार
'छह जिलों में फैला है उधमपुर संसदीय क्षेत्र, ये प्रत्याशी मैदान में, 19 को मतदान'

उधमपुर संसदीय क्षेत्र प्रदेश के छह जिलों कठुआ, उधमपुर, रियासी, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ में फैला हुआ है। भाजपा ने तीसरी बार इस सीट से डॉ. जितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने चौधरी लाल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। गुलाम नबी आजाद की पार्टी ने जीएम सरूरी को चुनावी रण में उतारा है। इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें