फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में धूमधाम से मनया जा रहा ईद का त्योहार, नमाजियों ने अता की नमाज

Wed, 10 Apr 2024 02:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-फितर का पर्व बुधवार को मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश भर की मस्जिदों में नमाजियों ने ईद की नमाज अता की।
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर में ईद की नमाज अता करते हुए - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-फितर का पर्व बुधवार को मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश भर की मस्जिदों में नमाजियों ने ईद की नमाज अता की। ग्रैंड मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को शव्वाल माह का चांद देखे जाने की पुष्टि करने के बाद बुधवार को ईद मनाने का फैसला लिया गया। हालांकि देश के बाकी हिस्सों में ईद गुरुवार को मनाई जानी है।

ग्रैंड मुफ्ती ने कहा, उनकी अध्यक्षता वाली सलाहकार समिति ने यह फैसला किया है। इस समिति में मीरवाइज उमर फारूक, मौलाना रहमतुल्लाह कासमी, मौलाना अब्दुल लतीफ अलकंदी, गुलाम रसूल हामी और जम्मू व चिनाब घाटी के उलेमा शामिल हैं। उन्होंने लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह पर्व हम सभी के लिए ढेर सारी खुशियां, खुशी, शांति और समृद्धि लेकर आए।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर में ईद पर गले मिलते हुए - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक, उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला औप पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती सहित हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज अता की।
 
विज्ञापन

3 of 5
नमाज अता करने के लिए पहुंचे फारूक अब्दुल्ला एवं अन्य - फोटो : बासित जरगर
नमाज के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने लोगों को ईद की मुबारक देते हुए कहा कि दुनिया भर के मुसलमान कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें दुख है कि फिलिस्तीन में हत्याओं पर इस्लामी सरकारें चुप हैं।

4 of 5
नमाज अता करने के लिए पहुंचीं महबूबा व अन्य - फोटो : बासित जरगर
वहीं, महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हम सभी को जरूरतमंदों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। फिलिस्तीन में शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। साथ ही जम्मू-कश्मीर के लोगों को कठिन परिस्थिति से बाहर निकालने के लिए प्रार्थना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर में ईद की नमाज अता करते हुए - फोटो : बासित जरगर
ईद मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा त्योहार है। शव्वाल के चांद के दीदार के साथ ईद मनाई जाती है। हिजरी कैलेंडर का हर महीना चांद निकलने से शुरू होता है और उसके डूबने पर खत्म होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें