फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जम्मू-कश्मीर लौटने वाले दो लाख लोग, नहीं हो सकी रोजगार की व्यवस्था

Thu, 25 Mar 2021 01:37 PM IST
करिश्मा चिब अरुण कुमार, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
लखनपुर से आते हुए यात्री - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के साथ लॉकडाउन से उपजे हालात के बीच जम्मू-कश्मीर के दो लाख से ज्यादा लोगों को दूसरे राज्यों से वापस लाया गया। इनमें ज्यादातर कामगार और 70 हजार से अधिक श्रमिक शामिल थे। घर वापसी के साथ सरकार ने ऐसे लोगाें को रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए लेकिन यह जमीन पर उतरते नजर नहीं आए। आर्थिक पुनर्वास कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से करवाए गए पंजीकरण में भी सात हजार श्रमिकों का आंकड़ा ही दर्ज है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के दो लाख से ज्यादा बाशिंदाें को लॉकडाउन के बीच देश-विदेश से वापस लाया गया। इसके लिए बाकायदा हवाई, ट्रेन और सड़क मार्ग से सेवाएं ली गईं। इन दो लाख में से ज्यादातर लोग रोजगार के सिलसिले में बाहर गए थे, जिन्हें आपात स्थिति में लौटना पड़ा। प्रदेश सरकार ने बेरोजगाराें के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किया था, जिसमें पंजीकरण करवाने के बाद इन्हें रोजगार दिया जाना था। बाकायदा जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए गए कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत ऐसे लोगाें को रोजगार से जोड़ें। इन लोगों को गृह जिला में कौशल के हिसाब से काम दिया जाना था, लेकिन बड़ी संख्या में लोग आज तक रोजगार से नहीं जुड़ पाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : पीटीआई
प्रदेश में पांच लाख हैं श्रमिक
जम्मू-कश्मीर बील्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड से 5 लाख के करीब श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें 3.50 लाख सक्रिय श्रमिक हैं। लॉकडाउन में हजारों श्रमिक बाहरी राज्यों में फैक्ट्री, निजी कंपनी, दुकानों पर काम छोड़कर ट्रेन व बसों से वापस लाए गए। ज्यादातर श्रमिकों को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल से लाया गया। जम्मू-कश्मीर के एक लाख के करीब श्रमिक विभिन्न राज्यों में कार्य करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
ऐसे लाए गए वापस
लॉकडाउन के दौरान वापस लाए गए दो लाख से अधिक लोगों में 29,963 जम्मू एयरपोर्ट, 48, 680 श्रीनगर एयरपोर्ट, जबकि 41, 680 जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। इन लोगों को वापस लाने के लिए 12 से 15 राज्यों से विशेष ट्रेन और बसें चलाई गईं थीं।
 

4 of 5
प्रवासी श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
46 हजार प्रवासी श्रमिक गृह राज्य भेजे
जम्मू-कश्मीर से 45,988 प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों के लिए भेजा गया था। इसके लिए कटड़ा से विषेश ट्रेन का परिचालन शुरू किया था। इसमें कश्मीर संभाग से 2792 और जम्मू संभाग से 45988 को वापस भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
unemployment - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के दौरान बाहरी राज्यों से लौटे प्रदेश के श्रमिकों को उनके गृह जिले में ही रोजगार देने की व्यवस्था की गई थी। श्रमिकों का कौशल के आधार पंजीकरण किया गया। इसके बाद जिला उपायुक्तों को इन श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजना के तहत जारी कार्य में रोजगार देने की भी व्यवस्था की गई।  - अब्दुल राशि वार, आयुक्त, श्रम विभाग जम्मू-कश्मीर

यह भी पढ़ें- डीएसपी दविंदर मामले में महबूबा का आया नाम, एक बार की थी आतंकी नवीद से बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें