फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: वैष्णो देवी के यात्रियों को छोड़ अन्य सभी यात्रियों को करवाना होगा आरटीपीसीआर टेस्ट

Thu, 25 Mar 2021 01:24 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में सड़क मार्ग, रेल और हवाई मार्ग से आने वाले वैष्णो देवी के यात्रियों को छोड़ अन्य सभी यात्रियों के आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट होंगे। इसमें स्थानीय लोगों को टेस्ट की रिपोर्ट आने तक घर पर ही आइसोलेट रहने को कहा गया है, जिसमें पॉजिटिव होने पर उन्हें मोबाइल के माध्यम से निकटतम चिकित्सा केंद्र से सूचित किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में आरटीपीसीआर कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मास्क को लेकर भी सख्ती बढ़ाई गई है। वैष्णो देवी यात्रियों को आरटीपीसीआर टेस्टिंग से बाहर रखा गया है, इसका मुख्य कारण यह है कि उन्हें अधिक देर तक रोकना नहीं है। लेकिन रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित मिलने पर उन्हें कोविड प्रोटोकाल के साथ आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जम्मू और प्रवेश द्वार लखनपुर से आने वाले यात्रियों की निगरानी बढ़ाई गई है। इससे पहले इन जगहों पर यात्रियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे थे, जिसमें मौके पर ही रिपोर्ट मिल जाती थी, लेकिन आरटीपीसीआर टेस्ट में 7-8 घंटे बाद या अगले दिन रिपोर्ट मिलेगी। आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ने से जीएमसी की माइक्रोबायोलाजी लेबोरेटरी पर दोबारा टेस्टिंग का लोड बढ़ जाएगा। जम्मू जिले के सभी टेस्ट वहां भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। इसके लिए कंटेनमेंट जोन बनाने पर विचार चल रहा है। -अटल डुलू, वित्तीय आयुक्त (स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग)

4 of 5
कोरोना के लगातार बढ़ते मामले - फोटो : iStock
प्रदेश में संक्रमण का ग्राफ बढ़ा,  195 नए संक्रमित मिले
जम्मू कश्मीर में पिछले कई महीनों में बाद चौबीस घंटे में सर्वाधिक 195 नए संक्रमित मामले मिले हैं, इसमें कश्मीर संभाग से 146 मामले आए हैं। प्रदेश में मिले नए कुल संक्रमित मामलों में 31 यात्री हैं। इसके साथ सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1513 तक पहुंच गया है। प्रदेश में अब सभी बीस जिले संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। किश्तवाड़ में भी एक नया संक्रमित मामला मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
श्रीनगर में सर्वाधिक 77 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 23 यात्री हैं। बारामुला में 29 और जिला जम्मू में 35 नए संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में अब तक 1983 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर से 1251 मौतें हुई हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 92 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, इसमें कश्मीर संभाग से 69 मरीज हैं।

यह भी पढ़ें- डीएसपी दविंदर मामले में महबूबा का आया नाम, एक बार की थी आतंकी नवीद से बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें