फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: सियाचिन बेस कैंप तक जा सकेंगे पर्यटक, लद्दाख के अग्रिम इलाके भी पर्यटकों के लिए खुले

Tue, 28 Sep 2021 09:39 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
लद्दाख - फोटो : ANI
देश भर के पर्यटक अब सियाचिन बेस कैंप तक की सैर कर सकेंगे। सुरक्षा कारणों के चलते विदेशी पर्यटकों के आने की मनाही होगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह शुरुआत की गई है। विश्व पर्यटन दिवस पर लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के मुख्य कार्यकारी पार्षद ताशी ग्यालसन ने पहले दल को सियाचिन बेस कैंप के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: किसे मारने आया था आतंकी सुनैन? दिल्ली में कोई निशाने पर था? अब तक ये बातें आईं सामने

लद्दाख पर्यटन विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सियाचिन बेस कैंप को घरेलू पर्यटकों के लिए खोलने की जानकारी दी गई है। लद्दाख में भारत-पाकिस्तान एलओसी से सटे सियाचिन ग्लेशियर को विश्व का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र कहा जाता है। हालांकि ग्लेशियर के शिखर से बेस कैंप काफी दूर है। लेकिन साहसिक पर्यटन प्रेमियों के लिए बेस कैंप तक आने की अनुमति बड़ी राहत होगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
मैग्नेटिक हिल - फोटो : iStock
सुरक्षा कारणों से पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बंद किए गए लद्दाख के कई अग्रिम इलाकों से पाबंदियां हटा दी गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लद्दाख - फोटो : istock
एलओसी से सटी कारगिल की मश्को घाटी से लेकर लेह जिले में चीन से सटी एलएसी के पास कई गांवों में पर्यटन बहाल होगा।

 

4 of 5
लद्दाख - फोटो : istock
एलएसी के पास चुशुल, पैंगोंग झील से सटे मन-मेरक लोमा, सागा ला और हनले तक घरेलू पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बिना इनर लाइन परमिट के आवाजाही की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सियाचिन - फोटो : सोशल मीडिया
लद्दाख संस्कृति सचिव के महबूब अली खान की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन गांवों में अब घरेलू पर्यटक व स्थानीय लोग बिना रोक-टोक के आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें