फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Target Killing Rahul Bhatt: घाटी में कश्मीरी पंडितों की सरकार को चेतावनी, पुलिस लाठीचार्ज और प्रदर्शन की देखें तस्वीरें 

Fri, 13 May 2022 04:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
बड़गाम में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित - फोटो : बासित जरगर

आतंकियों के कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट्ट की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में लोगों ने जम्मू और कश्मीर संभाग में कई जगहों पर प्रदर्शन किए। घाटी के सभी जिलों में कश्मीरी पंडितों ने उग्र आंदोलन किया। उन्होंने सरकार पर सुरक्षा मुहैया न कराने का आरोप भी लगाए। शुक्रवार को प्रदर्शनकारी पहले बडगाम जिले के शेखपोरा इलाके में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने हवाई अड्डे की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया। जब सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह उग्र हो गए।

विज्ञापन

2 of 7
बड़गाम में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित - फोटो : बासित जरगर

इसके बाद सुरक्षाबलों ने कश्मीरी पंडितों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले दागने पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंदोलनकारी जबरन हवाई अड्डे की तरफ बढ़ रहे थे। उन्हें काबू करने के लिए हल्की कार्रवाई करनी पड़ी। 

विज्ञापन

3 of 7
बड़गाम में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित - फोटो : बासित जरगर
घाटी में कश्मीर पंडित कर्मचारी की हत्या के बाद वीरवार शाम से ही कई जगहों पर विरोध मार्च निकाला जा रहा है। घाटी में प्रदर्शन के बीच सियासत भी गरमा गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। जिससे की वह प्रदर्शनकारी कश्मीरी पंडितों से नहीं मिल सके। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह शर्मनाक है कि वैध और उचित विरोध करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। 

 

4 of 7
बड़गाम में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित - फोटो : बासित जरगर

कश्मीरी पंडितों ने राहुल भट्ट के शव के साथ सड़क पर विरोध जताया

इससे पहले वीरवार शाम को कश्मीरी पंडितों ने राहुल भट्ट के शव के साथ सड़क पर विरोध जताया और उप राज्यपाल के आने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। देर रात तक जगह जगह विरोध प्रदर्शन चलता रहा। बाद में उप पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार के आश्वासन पर कर्मचारी शव उठाने को तैयार हुए। 

विज्ञापन

5 of 7
बड़गाम में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित - फोटो : बासित जरगर

बारामुला, काजीगुंड और मट्टन में भी चला विरोध-प्रदर्शन

बारामुला में वीरवन पंडित कॉलोनी में भी कश्मीरी पंडितों ने प्रदर्शन किया। कश्मीरी पंडितों ने कहा कि जब तक उन्हें सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन नहीं मिलता तब तक वो लोग नौकरियों पर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने बार-बार प्रशासन को सुरक्षा से संबंधित ज्ञापन दिए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आज इस घटना के बाद हम असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बड़गाम में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित - फोटो : बासित जरगर

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राहुल भट्ट के परिजनों से मुलाकात की 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी राहुल भट्ट के परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और उनके समर्थकों को इस जघन्य कांड की भारी कीमत चुकानी होगी। हत्याकांड के खिलाफ कश्मीरी पंडित सड़कों पर विरोध कर रहे हैं। इस बीच सिन्हा ने भट्ट के परिजनों से मुलाकात कर परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि  दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बड़गाम में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित - फोटो : बासित जरगर

कार्यालय में घुसकर गोलियां बरसाए जाने पर उठाए सवाल

कश्मीरी पंडित कर्मचारी की कार्यालय में घुसकर हत्या किए जाने पर पंडित कर्मचारियों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब आतंकी कार्यालय में घुसकर हत्या कर सकते हैं तो फिर कैसी सुरक्षा। रास्ते में आते-जाते समय तो उनकी सुरक्षा का कोई पुरसाहाल नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरीके से जांच होनी चाहिए कि आखिर हथियारबंद आतंकी कार्यालय तक कैसे पहुंच गए, जबकि वहां सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था होती है। ब्यूरो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें