Udhampur Bus Blast
- फोटो : एएनआई
होटलों व दुकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज कब्जे में लिए
उधमपुर बम ब्लास्ट के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने बस अड्डा पर मौजूद होटल व दुकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोमेल में पेट्रोल पंप हुए बस में धमाके की जांच के लिए पुलिस ने बुधवार रात को ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए थे। वहीं, वीरवार को बस अड्डे पर हुए धमाके में भी पुलिस ने बस अड्डे पर मौजूद होटल, दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने इनसे पिछले कुछ दिनों की फुटेज भी ली है। गौरतलब है कि छह महीने पहले सलाथिया चौक पर हुए धमाके में भी पुलिस को होटल से मिले सीसीटीवी से कई अहम सुराग मिले थे। संवाद