संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा में जम्मू जिले के बॉडर क्षेत्र सलैहड़ के रहने वाले सुचेतर शर्मा ने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है। 22 साल उम्र में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सुचेतर का 146वां स्थान रैंक रहा है।
जम्मू जिले के बिश्नाह से नौ किमी दूर सलैहड़ गांव के रहने वाले सुचितर शर्मा ने 2020 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। स्नातक की पढ़ाई पूरने के बाद उन्होंने यूपीएसी की परीक्षा दी थी और अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। सुचेतर ने कहा कि 12वीं कक्षा के बाद से ही सिविल सेवा में करियर बनाने का सपना देखा था और अपनी तैयारी को शुरू किया। इस सफर के लिए शुरूआत करना मैरे लिए भी काफी कठिन था,लेकिन अपने आपको कभी लक्ष्य से दूर नहीं जाना दिया।