कश्मीर में हालात जस के तस बने हुए हैं। अलगाववादियों के इशारे पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में युवक सड़कों पर उतर कर सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
kashmir
- फोटो : PTI
इस पथराव पर सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में कई लोग की मौत हो चुकी है तो रोजाना कई गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। कश्मीर घाटी में कर्फ्यू हटते ही बुधवार को हिंसक प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया। इस दौरान एक युवक के मौत की खबर आ रही है।
विज्ञापन
3 of 10
kashmir
- फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के लाडोरा इलाके में लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी दौरान भीड़ में से कुछ युवकों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया।
4 of 10
kashmir
- फोटो : PTI
शुरूआत में सुरक्षा बलों ने संयम बरता लेकिन जब स्थित नियंत्रण से बाहर होने लगी तो जवानों ने आंसू गैसे के गोले दागे और हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
5 of 10
kashmir
- फोटो : PTI
इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हिंसा के देखते हुए सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ी को इलाके में भेजा गया है।
विज्ञापन
6 of 10
kashmir
- फोटो : PTI
वहीं बुधवार को कश्मीर के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हालात सामान्य होता देख पुलवामा से भी कर्फ्यू हटा लिया गया है। अब घाटी में केवल श्रीनगर के दो थाना क्षेत्रों एमआर गंज तथा नौहट्टा में ही कर्फ्यू है।
विज्ञापन
7 of 10
kashmir
- फोटो : PTI
मंगलवार को श्रीनगर के बाग ए मेहताब व बटमालू, सोपोर के चंकीपोरा व मुख्य चौक, डोरू के महमूदाबाद तथा बांदीपोरा के कलूसा में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। डोरू में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
8 of 10
kashmir
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि आठ हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा का दौर जारी है।
9 of 10
kashmir
- फोटो : PTI
इस हिंसा में अभी तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 2000 से ज्यादा सुरक्षा बल और 4000 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
हिंसा को रोकने के लिए घाटी के भीतरी इलाके में 12 साल बाद बीएसएफ की तैनाती की गई थी लेकिन मंगलवार को बीएसएफ को हटा कर सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के हवाले कर दिया गया।