कश्मीर में हिंसा मंगलवार को भी जारी रही। कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन
2 of 5
kashmir
- फोटो : PTI
इस बीच मंगलवार को पुलवामा से भी कर्फ्यू हटा लिया। अब घाटी में केवल श्रीनगर के दो थाना क्षेत्रों एमआर गंज तथा नौहट्टा में ही कर्फ्यू है।
विज्ञापन
3 of 5
kashmir
- फोटो : PTI
श्रीनगर के बाग ए मेहताब व बटमालू, सोपोर के चंकीपोरा व मुख्य चौक, डोरू के महमूदाबाद तथा बांदीपोरा के कलूसा में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। डोरू में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
4 of 5
kashmir
- फोटो : PTI
बांदीपोरा के कलूसा में पुलिस तथा सुरक्षा बलों के जवानों पर पत्थरबाजी के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। सोपोर व पलहलान में महिलाओं ने रैली निकालकर कश्मीर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस बीच गांदरबल के चार युवाओं पर पीएसए लगाया गया है।
उधर, अलगाववादियों के बंद के आह्वान की वजह से ज्यादातर इलाकों में दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पेट्रोल पंप भी बंद रहे। सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे। सुबह निजी वाहन सड़कों पर दिखे, लेकिन बाद में पत्थरबाजी की घटनाएं शुरू हो जाने से वाहनों की आवाजाही रुक गई।