रियासत में शुक्रवार को सीजन की पहली भारी बर्फबारी और जोरदार बारिश से एक ओर जहां जनजीवन पटरी से उतर गया तो वहीं दूसरी ओर पर्यटकों के चेहरे खिल गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
snowfall
- फोटो : PTI
जवाहर टनल के साथ उधमपुर और रामबन जिले के विभिन्न स्थानों पर बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शुक्रवार सुबह सात बजे से यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 13
snowfall
- फोटो : PTI
दोनों ओर से सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस गए हैं। मुगल रोड भी बंद है।
4 of 13
snowfall
- फोटो : PTI
श्रीनगर-लेह मार्ग पहले से ही बंद कर दिया गया है। रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
5 of 13
snowfall
- फोटो : PTI
राज्य के तीनों हिस्सों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी और बारिश से पारा गिर गया।
विज्ञापन
6 of 13
snowfall
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू में दिनभर बारिश के साथ ओले गिरे। श्री माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों पर सफेद चादर बिछी। खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बाधित रही।
विज्ञापन
7 of 13
snowfall
- फोटो : AMAR UJALA
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सभी 24 उड़ानें रद करनी पड़ीं। बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य में अगले 48 घंटों में भी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।
8 of 13
snowfall
- फोटो : AMAR UJALA
विश्वविख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तीन और जवाहर टनल पर दो फीट बर्फ गिरी है।
9 of 13
snowfall
- फोटो : AMAR UJALA
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार श्रीनगर में पिछले चौबीस घंटों में 17 सेंटीमीटर, काजीगुंड में 5, पहलगाम में 13, कुपवाड़ा में 5 और कोकरनाग में 4 सेंटीमीटर बर्फ गिरी।
10 of 13
snowfall
- फोटो : AMAR UJALA
घाटी के पर्वतीय इलाकों में केरन, मचैल, करनाह, गुरेज, शोपियां, सोनामर्ग और अमरनाथ गुफा में रुक रुक कर बर्फबारी जारी है।
11 of 13
snowfall
- फोटो : AMAR UJALA
श्रीनगर में लगातार बर्फबारी और बारिश से दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री लुढ़ककर 0.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का रिकार्ड स्तर रहा।
12 of 13
snowfall
- फोटो : AMAR UJALA
भारी बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए घाटी के हर जिले में प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। जम्मू संभाग के भी अधिकांश हिस्सों में पारा गिर गया है।
नत्थाटाप, पत्नीटाप के अलावा किश्तवाड़ शहर में बर्फबारी हुई। भद्रवाह और डोडा में भी बर्फबारी जारी है। जिला राजोरी, पुंछ के पहाड़ी इलाकों में भी यही हाल है। जिला कठुआ के अधिकांश पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।