फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी की वजह से कश्मीर घाटी में सैकड़ों वाहन फंसे, कई इलाकों में बिजली गुल

Sun, 08 Jan 2017 12:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
snowfall - फोटो : Amar Ujala
रियासत में भारी बर्फबारी और बारिश से शनिवार दूसरे दिन भी जिंदगी पटरी पर नहीं लौट पाई। जवाहर टनल और रामबन के कई हिस्सों में बर्फबारी से 294 किलोमीटर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। रामबन, रामसू और बनिहाल के बीच पहाड़ से मलबा खिसक कर सड़क पर आ गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
snowfall - फोटो : Amar Ujala
दोनों ओर से रास्ते में सैकड़ों यात्री और दूसरे वाहन फंसे हुए हैं। देश दुनिया से कश्मीर कटा हुआ है। रनवे पर बर्फ गिरने से श्रीनगर से दूसरे दिन भी सभी 24 उड़ानें रद्द रहीं। इसमें जम्मू-श्रीनगर की 6 फ्लाइटें भी शामिल थीं। मुगल रोड पहले से ही बंद चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
snowfall - फोटो : Amar Ujala
श्री माता वैष्णो देवी के भवन में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी और भारी बारिश से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा दूसरे दिन भी ठप रही। उत्तर भारत में कोहरे से रेल सेवाएं भी प्रभावित हैं। बर्फबारी से सबसे ज्यादा बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। राज्य में सैकड़ों ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। 

4 of 5
snowfall - फोटो : Amar Ujala
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के तीनों खित्तों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है। लेकिन खराब मौसम से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall - फोटो : Amar Ujala
हाईवे बंद होने से नगरोटा, जम्मू में सैकड़ों वाहनों को रोका गया है। पीर पंजाल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार पहलगाम में एक सेंटीमीटर, कुपवाड़ा में एक, बनिहाल में 13, बटोत में पांच और काजीकुंड में 4.6 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। श्रीनगर में पिछले चौबीस घंटों में 40.0 मिलीमीटर बारिश/बर्फबारी हुई है। जम्मू में चौबीस घंटों में 41.0 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें