फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में शूटिंग: कट, ओके और गुड शॉट से गूंजने लगा मिनी कश्मीर, वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे अभिनेता अरबाज खान

Wed, 15 Sep 2021 05:18 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भद्रवाह - फोटो : सोशल मीडिया
मिनी कश्मीर नाम से प्रसिद्ध भद्रवाह घाटी फिर से कट, ओके और गुड शॉट की आवाज से गूंजने लगी है। यहा पर वेब सीरीज की शूटिंग जारी है, जो करीब 40 दिन तक चलनी है। इसमें फिल्म अभिनेता अरबाज खान हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को भद्रवाह पहुंचने के बाद अरबाज खान वह शूटिंग में व्यस्त है। इसके साथ ही अन्य फिल्म सितारे भी यहां पहुंचे हैं। वह 20 दिन भद्रवाह में रहेंगे। वहीं, लोगों में भी शूटिंग के लिए उत्साह है। जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से वालीबुड के सितारों को शूटिंग के लिए जम्मू-कश्मीर लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और अब इसमें कामयाबी मिलने लगी है। वालीबुड के प्रसिद्ध कलाकार अरबाज खान रविवार से भद्रवाह में है। वह एक वेब सीरीज की शटिंग के लिए भद्रवाह में पहुंचे है। सोमवार से उन्होंने शूटिंग करना शुरू कर दिया है। शूटिंग अलग-अलग लोकेशन पर की जा रही है। उनके साथ रजत कपूर और अली गोनी भी पहुंचे हैं। ज्यादातर शूटिंग भद्रवाह-चंबा मार्ग पर की जा रही है। शूटिंग के कुछ हिस्से बस अड्डे पर भी शूट किए जा रहे हैं। वेब सीरीज आतंकवाद पर आधारित बताई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अरबाज खान - फोटो : Instagram-@arbaazkhanofficial
जानकारी अनुसार शूटिंग 40 दिन तक चलनी और अरबाज खान ने 20 दिन तक भद्रवाह में रह कर शूटिंग करनी है।
विज्ञापन

3 of 5
भद्रवाह - फोटो : Amar Ujala
शूटिंग की जानकारी मिलने पर भद्रवाह के लोग बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।

4 of 5
भद्रवाह - फोटो : Amar Ujala
लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह से बालीवुड के सितारे शूटिंग के लिए पहुंचते रहेंगे तो भद्रवाह का नाम पूरे भारत में जाना जाएगा और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भद्रवाह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें