फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए अटूट बंधन की तस्वीरें: बहनों ने सीमा पर तैनात जवानों को बांधी राखी, भाइयों ने दिया रक्षा का वादा

Sun, 22 Aug 2021 01:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में रक्षाबंधन का पर्व - फोटो : बासित जरगर
देश में भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में इस पर्व की अनूठी धूम देखने को मिल रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही सीमा पर रक्षाबंधन के पर्व पर उल्लास दिख रहा है। कश्मीर घाटी में हजारों की संख्या में लोगों ने शंकराचार्य मंदिर में दर्शन किए। अभी भी मंदिर के बाहर शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। बिजबेहाड़ा और बांदीपोरा में भी शिवभक्त मंदिर में पूजन कर रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हैं। प्रदेश की बेटियों ने देश की सुरक्षा करने वाले जवानों की कलाई पर राखी बांधी। 

राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। भद्रवाह में भी उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने देश की रक्षा करने वाले जांबाजों को राखी बांधकर उनके लंबे और समृद्ध जीवन की कामना की। इसके बदले में भाइयों ने भी बहनों की रक्षा करने का वादा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में रक्षाबंधन का पर्व - फोटो : बासित जरगर
न धूप की परवाह न उमस से परेशानी.. कुछ ऐसा ही नजारा मंदिरों के शहर में देखा गया। पूरा शहर पतंगबाजी में डूबा हुआ है। छतों पर डीजे की धुनों पर युवा जमकर थिरक रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में रक्षाबंधन का पर्व - फोटो : बासित जरगर
एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बहनों ने सैन्य जवानों और अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में रक्षाबंधन का पर्व - फोटो : भारतीय सेना
जवानों ने प्रेम और स्नेह के साथ उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में रक्षाबंधन का पर्व - फोटो : भारतीय सेना
इसके साथ ही जवानों ने बहनों की रक्षा करने का वचन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें