फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: राजनाथ सिंह बोले- POJK के लोगों का दर्द हम समझते हैं, वो दिन दूर नहीं, जब सभी मैंडेट होंगे पूरे

Thu, 27 Oct 2022 02:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

राजनाथ सिंह ने श्रीनगर के बडगाम में शौर्य दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पोओजेके के लोगों का दर्द हम समझते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Rajnath Singh in Srinagar - फोटो : ANI
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीनगर के बडगाम में शौर्य दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पोओजेके के लोगों का दर्द हम समझते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि वे पाकिस्तान से सवाल करना चाहेंगे कि जिन इलाकों पर उसने अनधिकृत कब्जा किया हुआ है वहां लोगों को क्या अधिकार दिए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
Rajnath Singh in Budgam - फोटो : ANI
रक्षा मंत्री ने कहा, 'यहां मैं पाकिस्तान से यह सवाल जरूर पूछना चाहूंगा, कि हमारे जिन इलाकों पर उसने अपना अनधिकृत कब्जा जमाया हुआ है, वहां के लोगों को उसने कितने अधिकार दे रखे हैं। मानवाधिकार के नाम पर मगरमच्छ के आंसू बहाने वाला पाकिस्तान, इन इलाकों के लोगों की कितनी चिंता करता है, यह सब जानते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Rajnath Singh in Kashmir - फोटो : ANI
आगे उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख का क्षेत्र आज सामान्य प्रदेशों से कहीं अधिक रफ्तार से प्रगति के रास्ते पर है। यह प्रदेश एक के बाद एक विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। पर मैं यहां कहना चाहूंगा, कि अभी तो हमने इस इलाके के विकास का आगाज भर किया है।

J&K: 370 खत्म... यात्रा तब पूरी होगी जब गिलगित-बाल्टिस्तान तक पहुंचेंगे- श्रीनगर में बोले राजनाथ सिंह
 

4 of 5
Rajnath Singh Visit Jammu Kashmir - फोटो : ANI
राजनाथ सिंह ने कहा, हमारी यात्रा तो तब पूरी होगी, जब 1947 के रिफ्यूजियों को न्याय मिलेगा, जब उनके पूर्वजों की भूमि उन्हें सम्मान के साथ वापस मिल सकेगी। मैं यहां की जनता, और हमारी सेनाओं के पराक्रम के बल पर पूरा आश्वस्त हूं, कि वह दिन दूर नहीं जब हमारे यह सभी मेनडेट भी सफलतापूर्वक पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Defence Minister Rajnath Singh - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू और कश्मीर के पूर्ण एकीकरण का एक महायज्ञ शुरू किया था, जिसकी पूर्णाहुति 5 अगस्त 2019 को हुई, जब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अनुच्छेद का अवसान हुआ, और इस क्षेत्र में उम्मीदों की एक नई सुबह हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें