पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघनों ने सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के जीवन को बेहद कठिन बना दिया है ।
विज्ञापन
2 of 7
poonch
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान की ओर से रोज हो रहे सीजफायर उल्लंघनों के कारण सीमा के पास के तमाम गांवो को सेना ने खाली करा दिया है ।
विज्ञापन
3 of 7
poonch
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान ने जिन गांवों को खाली कराया उनमें रहने वाले तमाम लोग अब राहत कैंपों ंमें रहने को मजबूर हो गए हैं । कई बार पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में इन सीमांत ग्रामीणों के घरों को भी नुकसान हो चुका है ।
4 of 7
poonch
- फोटो : Amar Ujala
घरों के साथ साथ जिन ग्रामीणों की दुकानें सीमांत इलाकों में हैं उन पर पाकिस्तानी गोलाबारी की वजह से खासा नुकसान हो जाता है ।
विज्ञापन
5 of 7
Poonch
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को पूंछ में हुई गोलाबारी के दौरान सीमांत क्षेत्रों की 28 दुकानें जल कर खाक हो गईं । अपने ही देश में पड़ोसी देश के कारण खौफ में विस्थापितों की जिंदगी जीने को मजबूर इन लोगों पर जब पाक की नापाक हरकतों की दोहरी मार पड़ी तो पाकिस्तान पर इनका गुस्सा फूंट पड़ा ।
विज्ञापन
6 of 7
Poonch
- फोटो : Amar Ujala
सीमा पर हो रही फायरिंग में अपनी आम जिंदगी से जुदा इन गरीबों ने भारतीय सेना से कहा कि पाकिस्तान को इस बार अच्छे से सबक सीखाएं और अब जो भी लड़ाई हो वो आर पार की हो ।
पिछले दिनों भी पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन से परेशान ग्रामीणों को जब सेना ने सुरक्षा के लिए अपने घरों से दूर बसाने का आदेश दिया तो ये ग्रामीण बोले कि भारतीय फौज बस पाकिस्तान को सबक सिखाए औऱ हमारी चिंता न करे ।