फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हालात सामान्य होता देख बौखलाए अलगाववादी, स्थानीय लोगों को बनाया निशाना

Wed, 05 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 6
kashmir - फोटो : PTI
कश्मीर में अवाम का समर्थन न मिलने से खिसियाए उपद्रवी और अलगाववादी स्थानीय वाहन चालकों और रेहड़ी वालों को भी निशाना बनाने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
kashmir - फोटो : PTI
ऐसे ही श्रीनगर में बंद का फरमान न मानने पर दो आटो रिक्शा आग के हवाले कर दिए गए। 
विज्ञापन

3 of 6
kashmir - फोटो : PTI
स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में देश विरोधी नारों का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए।  24 घंटे में 57 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। 

4 of 6
asiya andrabi - फोटो : Getty Images
वहीं दुख्तरान ए मिल्लत की नेता आसिया अंद्राबी को श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में गिरफ्तार कर लिया गया। इलाके में उनकी मौजूदगी की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

5 of 6
kashmir - फोटो : PTI
श्रीनगर के सैयद कदल और बाबा डेंब इलाके में उपद्रवियों ने आटो रिक्शा में आग लगा दी। मध्य कश्मीर के गांदरबल के सलूरा इलाके में महिलाओं की रैली को रोके जाने पर सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kashmir - फोटो : PTI
पत्थरबाजी के बाद सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। बांदीपोरा के असटांगू गांव में पथराव के बाद सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। कई और स्थानों पर भी पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। बांदीपोरा के कदीम जामिया मस्जिद के पास प्रदर्शन हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें