जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में एक बार फिर राष्ट्रगान का अपमान हुआ। इस बार मौका था भाजपा युवा मोर्चा की मेगा ज्वाइनिंग का। हालांकि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं का बचाव करते हुए इसे स्टेज सेक्रेटरी की गलती बताया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
राष्ट्रगान के दौरान बैठे रहे कई भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेन्शन सेंटर में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा की एक मेगा जॉइनिंग मुहिम थी और इसके दौरान कई कश्मीरी युवा भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान आरजेडी के स्टेट प्रेसिडेंट महराजुदीन गनाई के साथ आरजेडी की राज्य इकाई के लगभग सभी सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 5
राष्ट्रगान के दौरान बैठे रहे कई भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
उसके अलावा कई पंचायती सदस्यों ने भी भाजपा का पल्ला थामा। लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रगान के समय जहां शुरुआती पंक्तियों में बैठे भाजपा नेता और कार्यकर्ता खड़े हुए लेकिन पीछे के अधिकतर कार्यकर्ता बैठे दिखाई दिये।
4 of 5
राष्ट्रगान के दौरान बैठे रहे कई भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव यहां पहुंचे थे।
राष्ट्रगान के दौरान बैठे रहे कई भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना को लेकर पूर्व एमएलसी रमेश अरोड़ा का कहना था कि राष्ट्रगान अचानक शुरू कर दिया गया। स्टेज सेक्रेटरी को पहले उद्घोषणा करनी चाहिए थी। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि मेरे संज्ञान में यह बात नहीं आई।