फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रो पड़ी घाटी जब उठी अर्थी, टीआरएफ ने ली शर्मा की हत्या की जिम्मेदारी, साथ ही दी ये धमकी

Fri, 01 Jan 2021 04:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : बासित जरगर
घाटी में उस समय कोहराम मच गया, जब स्वर्णाभूषण कारोबारी सतपाल निश्चल शर्मा की अर्थी उठी। इस दौरान परिजनों की हालत देख हर किसी की आंखों से आंसू निकल रहे थे। नए साल की पूर्व संध्या पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर स्वर्णाभूषण कारोबारी की हत्या कर दी थी। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि आतंकियों ने श्रीनगर में गुरुवार की शाम आभूषणों के कारोबारी सतपाल निश्चल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना भीड़भाड़ वाले लाल चौक के हरि सिंह हाई स्ट्रीट की है। घटना की जिम्मेदारी टीआरएफ ने लेते हुए चेताया है कि डोमिसाइल लेने वाले बाहरी लोगों को अंजाम भुगतना होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : बासित जरगर
बताते हैं कि शाम को आतंकी सतपाल के स्वर्णाभूषण की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सतपाल को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। खून से लथपथ होकर सतपाल जमीन पर गिर गए, इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। इस बीच घायलावस्था में सतपाल को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शर्मा की मौत की खबर मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया। 

4 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : बासित जरगर
उधर, इस आतंकी घटना के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चला जा रहा है, लेकिन आतंकियों का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : बासित जरगर
पीड़ित परिवार का कहना है कि इस कायरता के लिए आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


यह भी पढ़ेंः एचएमटी मुठभेड़ पर उठे सवालों का पुलिस ने दिया जवाब, परिजनों के साथ ही महबूबा और उमर ने कही थी ये बात    

यह भी पढ़ेंः एचएमटी मुठभेड़ को लेकर महबूबा ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- निष्पक्ष जांच कराई जाए    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें