फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वापसी की आस लिए बैठे थे लोग, जम्मू-कश्मीर प्रशासन के इस कदम से खिल उठे चेहरे, देखें तस्वीरें

Tue, 28 Apr 2020 01:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अनिल कुमार
जम्मू कश्मीर में वापसी की आस लिए बैठे लोगों के लिए राहत की खबर है। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पंजाब के विभिन्न जिलों में फंसे प्रदेश के नागरिकों के लिए बसों का इंतजाम करने और वापस लाने की तैयारी की है। इसे लेकर लखनपुर में जहां अधिकारियों की बैठक जारी है वहीं इस बीच हिमाचल और पंजाब के कई हिस्सों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अनिल कुमार
लखनपुर बॉर्डर पर उक्त लोगों के लिए खोल दिया गया है। सोमवार को जहां हिमाचल और पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 12 सौ लोग जम्मू कश्मीर पहुंचे। जिन्हें प्रशासन ने उनके गृह जिलों तक पहुंचाया। वहीं आज यानी कि मंगलवार सुबह लगभग एक हजार लोग प्रदेश में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अनिल कुमार
प्रदेश सरकार की ओर से इंतजाम किए जाने के बाद देश के अन्य हिस्सों में फंसे लगभग तीस से चालीस हजार लोगों को भी उम्मीद बंधी है कि उन्हें जल्द ही वो अपने घर पहुंच सकेंगे।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अनिल कुमार
पीएमओ राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब के लिए प्रदेश से बसें भेजकर वहां फंसे लोगों को वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अनिल कुमार
इसके लिए एसएसपी कठुआ और डीसी कठुआ समन्वय कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें